सीएम डॉ यादव ने विधायक बिसाहुलाल सिंह के पुत्र को दी परासी पहुंचकर श्रद्धांजलि

अनूपपुर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रविवार की दोपहर अनूपपुर विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह के गृह ग्राम परासी पहुंचे, जहां उन्होंने विधायक के पुत्र स्वर्गीय अमृतलाल सिंह के असामयिक निधन पर श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए शोक संवेदना व्यक्त की। मुख्यमंत्री ने दिवंगत आत्मा की शांति के लिए ईश्वर से प्रार्थना करते हुए कहा कि, ईश्वर स्वर्गीय अमृतलाल सिंह को अपने श्रीचरणों में स्थान प्रदान करें तथा शोकाकुल परिवार को यह दुख सहने की शक्ति दें।

इस अवसर पर विधायक एवं पूर्व मंत्री बिसाहूलाल सिंह सहित परिवारजन उपस्थित रहे। कार्यक्रम में मध्य प्रदेश शासन के कुटीर एवं ग्रामोद्योग राज्यमंत्री (स्वतंत्र प्रभार) दिलीप जायसवाल, जयसिंहनगर विधायक मनीषा सिंह, मध्य प्रदेश कोल विकास प्राधिकरण के अध्यक्ष (कैबिनेट मंत्री दर्जा) रामलाल रौतेल, पूर्व विधायक सुदामा सिंह, अनिल गुप्ता, रामदास पूरी, भाजपा जिला अध्यक्ष हीरा सिंह श्याम, नगर पालिका पसान अध्यक्ष राम अवध सिंह, उपाध्यक्ष अजय यादव, बृजेश गौतम, कलेक्टर हर्षल पंचोली, पुलिस अधीक्षक मोतीउर रहमान, जिला पंचायत सीईओ अर्चना कुमारी सहित अनेक जनप्रतिनिधि और अधिकारी उपस्थित रहे।

Next Post

इंडिगो की दिल्ली-खजुराहो-बनारस हवाई सेवा शुरू

Sun Oct 26 , 2025
छतरपुर। इंडिगो एयरलाइंस ने दिल्ली-खजुराहो-बनारस के बीच नई विमान सेवा की शुरुआत की है। इस सेवा के शुभारंभ के अवसर पर रविवार को खजुराहो विमानतल पर यात्रियों से भेंट कर उन्हें सुखद यात्रा की शुभकामनाएं दी गईं। नई हवाई सेवा से क्षेत्र के पर्यटन को नई गति मिलने की उम्मीद […]

You May Like