नो-एंट्री क्षेत्र में गुपचुप जाने वाले भारी वाहनों पर चालानी कार्रवाई

इंदौर: शहर में यातायात सुगमता और सुरक्षा बनाए रखने के लिए पुलिस ने प्रतिबंधित मार्गों और नो-एंट्री क्षेत्रों में भारी वाहनों की निगरानी तेज कर दी है. सुबह रेडिसन चौराहा के पीछे सर्विस रोड से गिट्टी से लदा हाईवा भागते हुए पकड़ा गया और चालान बनाया.ड्यूटी पर तैनात सूबेदार आशा यादव की टीम ने हाईवा का पीछा कर विजयनगर में उसे रोक लिया.

निरीक्षण में पाया गया कि चालक नो-एंट्री नियमों की अवहेलना कर मुख्य रोड छोड़ सर्विस रोड से गुपचुप प्रवेश करने का प्रयास कर रहा था. आज अलग-अलग पॉइंट्स पर नो-एंट्री का उल्लंघन करने वाले 14 भारी वाहनों के चालान भी किए गए. पुलिस ने ट्रांसपोर्ट संगठन और वाहन चालकों से अपील की है कि नो-एंट्री क्षेत्रों और निर्धारित समय का पालन करें, ताकि शहर में सुरक्षित और सुगम यातायात बना रहे

Next Post

हाट बाजार में ठेला लगाने को लेकर विवाद, युवक घायल

Thu Sep 25 , 2025
इंदौर: परदेशीपुरा थाना क्षेत्र के बुधवारिया हाट बाजार, विश्रांति चौराहा पर बुधवार रात दो ठेले वालों के बीच ग्राहकी और माइक की आवाज को लेकर विवाद हो गया. मामला इतना बढ़ा कि गाली-गलौज के बाद मारपीट तक पहुंच गया. 20 वर्षीय लवकुश राजपूत निवासी ललितपुर, हाल शिवाजी नगर ने पुलिस […]

You May Like