‘सिक्स किंग्स स्लैम’ टूर्नामेंट में सिनर और अल्काराज के बीच होगी खिताबी भिड़ंत

रियाद, 17 अक्टूबर (वार्ता) गत चैंपियन जैनिक सिनर और स्पेन के कार्लोस अल्काराज के बीच शनिवार को ‘सिक्स किंग्स स्लैम’ प्रदर्शन टूर्नामेंट के खिताबी मुकाबले में भिड़ंत होगी।

सिनर ने सर्बियाई दिग्गज नोवाक जोकोविच को सीधे सेटों में हराकर सिक्स किंग्स स्लैम प्रदर्शनी टूर्नामेंट 2025 के फाइनल में जगह बना ली हैं। यह लगातार दूसरे वर्ष है जब सिनर का सामना फाइनल में स्पेन के अल्काराज से होगा।

पहले सेमीफाइनल में 24 वर्षीय इतालवी खिलाड़ी ने शुरुआती सेट के तीसरे गेम में जोकोविच की सर्विस तोड़ी और 6-4 से स्कोर अपने नाम किया। 38 वर्षीय खिलाड़ी को दूसरे सेट में गति बनाए रखने में संघर्ष करना पड़ा, क्योंकि सिनर की शक्ति और सटीकता का मिश्रण भारी साबित हुआ। इतालवी खिलाड़ी ने मैच 6-2 से जीतकर एक प्रभावशाली जीत दर्ज की।

दूसरे सेमीफाइनल में, दुनिया के नंबर वन कार्लोस अल्काराज ने अमेरिका का टेलर फ्रिट्ज पर 6-4, 6-2 से जीत के साथ अपना दबदबा कायम रखा। स्पेनिश खिलाड़ी ने फ्रिट्ज की सर्विस तीन बार तोड़ी और दोनों ब्रेक पॉइंट आसानी से बचाए।

जोकोविच और फ्रिट्ज शनिवार को तीसरे स्थान के प्लेऑफ में भी भिड़ेंगे।

Next Post

धनतेरस-दिवाली पर सोने-चांदी की खरीद पर ऑफरों की बरसात

Fri Oct 17 , 2025
नयी दिल्ली, 17 अक्टूबर (वार्ता) धनतेरस और दिवाली पर सोने-चांदी की खरीद की परंपरा को देखते हुए एक तरफ जहां स्थानीय ज्वैलर्स और आभूषणों के शोरूम में लोगों को लुभाने के लिए तरह-तरह के ऑफर दिये जा रहे हैं, वहीं ऑनलाइन प्लेटफॉर्म भी भौतिक या डिजिटल सोने-चांदी पर आकर्षक ऑफर […]

You May Like