पुलिस की वादा खिलाफी से किसानों मे असंतोष, किसान सभा ने दी आंदोलन की चेतावनी

ग्वालियर:लक्ष्मीगंज गल्ला मंडी में किसानों की धान खरीदी के मामले में 8 करोड रुपए की किसानों के साथ जो ठगी की गई है, उक्त मामले में किसानों को लगातार धोखा दिया जा रहा है।मध्य प्रदेश किसान सभा के जिला अध्यक्ष तलविंदर सिंह और जितेंद्र आर्य ने बताया कि मंडी में जब 19 और 20 मई को आंदोलन किया गया तब थाना प्रभारी ने मंडी कमेटी और मंडी डायरेक्टर के समक्ष सेकड़ो किसानों के सामने आश्वासन दिया था कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों को गिरफ्तार किया जाएगा.

लेकिन आरोपियों की गिरफ्तारी नहीं हुई, 10 दिन बाद 29 मई को किसान सभा ने एसपी कार्यालय में प्रदर्शन किया, एस पी कार्यालय पर एडिशनल एसपी वर्धमान एवं सीएसपी मनीष यादव ने सैकड़ो किसानों के सामने घोषणा की कि 24 घंटे के अंदर आरोपियों की गिरफ्तारी होगी या उनके नाम घोषित किया जाएगा, लेकिन 29 मई से आज 4 जून तक 6 दिन हो गए आरोपी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है और न ही पुलिस ने इनाम घोषित किया है|

Next Post

शहीद पवन सिंह भदौरिया मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित

Wed Jun 4 , 2025
भिंड: जिले के ग्राम कुपावली निवासी सीआरपीएफ के जवान शहीद पवन सिंह भदौरिया के परिवार को शहीद के मरणोपरांत शौर्य चक्र से सम्मानित किया गया है। भिंड के निवासियों ने अपने सपूत के इस सम्मान पर गर्व व्यक्त किया है। Facebook Share on X LinkedIn WhatsApp Email Copy Link

You May Like