सिंगरौली। सरई थाना क्षेत्र के ग्राम दुधिया टोला निवासी एक महिला तालाब में गई थी। जहां अचानक मिर्गी आने से तालाब के पानी में मौत हो गई।
जानकारी के अनुसार ग्राम दुधिया टोला निवासी बुधिया सिंह पति समर बहादुर सिंह उम्र 29 वर्ष बीते दिन बुधवार की शाम के वक्त तालाब में गई थी और वापस नही आई, तभी जानकारी मिली कि मिर्गी आने से बुधिया की तालाब में मौत हो गई। घटना की सूचना पर पुलिस मौके से पहुंच शव को अपने कब्जे में लेते हुये मामले की विवेचना कर रही है।
