जबलपुर: घमापुर थाना अंतर्गत कांचघर शाखा एसबीआई एटीएम में जालसाज ने एक युवक को बातों में उलझाकर एटीएम की अदला बदली कर ली और खाते से 53 हजार रूपए निकाल लिए। पुलिस ने पीडि़त की शिकायत पर प्रकरण दर्ज कर लिया है। पुलिस के मुताबिक संदीप काछी 26 वर्ष निवासी ग्राम टिकरिया थाना मझगवां ने लिखित शिकायत की कि उसके पिता भारत लाल का खाता एसबीआई सिहोरा में है।
पिता के एटीएम से पनागर के एसबीआई एटीएम से 10 हजार रूपये निकाले फिर जबलपुर कांचघर शाखा एसबीआई एटीएम से 5 हजार रूपये एवं 3 हजार रूपये कुल 8 हजार रूपये निकाले, उसके द्वारा कांचघर शाखा एसबीआई एटीएम में रूपये निकालते समय पीछे खड़े एक व्यक्ति ने एटीएम पार्सवर्ड देखते हुये बातों में उलझाकर एटीएम कार्ड का हेर फेर करते हुये एटीएम की अदला बदली कर दी। जिसके बाद उसी व्यक्ति ने कुल 52 हजार 999 रूपये निकाले। ट्रांजैक्शन का मैसेज आया तब एटीएम को ब्लाक कराया गया एवं सिहोरा एसबीआई शाखा में जानकारी दी।
