
ग्वालियर। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने मध्यरात्रि ग्वालियर से लौटते समय विमानतल पर वरिष्ठ प्रशासनिक अधिकारियों से विकास कार्यों के संबंध में विस्तार से चर्चा की। मुख्यमंत्री ने यह भी अवगत कराया कि ग्वालियर हाईकोर्ट में बाबा साहब अम्बेडकर प्रतिमा स्थापना के संबध में प्रदेश के मुख्य न्यायाधीश से अनुरोध किया है कि मूर्ति स्थापना के संबंध में शीघ्र ही निराकरण करें।
मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने विमानतल पर ग्वालियर एवं चंबल संभाग के विकास के संबंध में विस्तार से चर्चा कर अधिकारियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। चर्चा के दौरान संभागीय आयुक्त मनोज खत्री, आईजी अरविंद सक्सेना, डीआईजी अमित सांघी, कलेक्टर श्रीमती रुचिका चौहान, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक धर्मवीर सिंह एवं नगर निगम आयुक्त संघ प्रिय उपस्थित थे।
