
ग्वालियर। एमिटी यूनिवर्सिटी में छात्रों द्वारा बजाए जा रहे अश्लील गानों को रोकने की कोशिश करने पर एक छात्र ने प्रोफेसर पर हमला कर दिया। ई-ब्लॉक कैंपस में हुई इस घटना में छात्र ने प्रोफेसर को थप्पड़ मारे और फिर लात-घूंसों से पीटा। हमले के बाद छात्र दीवार फांदकर भाग गया। घटना की सूचना तत्काल महाराजपुरा थाने को दी गई लेकिन जब पुलिस ने बात नहीं सुनी तो प्रोफेसर अपने साथियों के साथ ग्वालियर एसएसपी धर्मवीर सिंह से मिले और मामला दर्ज करने की मांग की। पुलिस ने उचित कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
