CM कल करेंगे नवीन विश्राम गृह और न्यायालय भवन का लोकार्पण

रीवा। मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव रीवा राजनिवास सर्किट हाउस परिसर में नवनिर्मित विश्राम गृह का एवं न्यायालय भवन का कल लोकार्पण करेंगे. उप मुख्यमंत्री राजेन्द्र शुक्ल लोकार्पण के अध्यक्ष रहेंगे. इंडो-यूरोपियन शैली में पुर्नघनत्वीकरण योजना से 656.45 लाख रूपये की लागत से नवीन विश्राम गृह सभी आधुनिक सुविधाओं और सुरक्षा मानकों के अनुसार निर्मित किया गया है.

लोकार्पण कार्यक्रम में विशिष्ट अतिथि के तौर पर सांसद जनार्दन मिश्र, विधायक गुढ़ नागेन्द्र सिंह, विधायक सिरमौर दिव्यराज सिंह, विधायक त्योंथर सिद्धार्थ तिवारी, विधायक सिरमौर अभय मिश्रा, विधायक मनगवां नरेन्द्र प्रजापति सहित अध्यक्ष जिला पंचायत श्रीमती नीता कोल, महापौर अजय मिश्रा तथा अध्यक्ष नगर निगम व्यंकटेश पाण्डेय उपस्थित रहेंगे. पुर्नघनत्वीकरण योजना से म.प्र. गृह निर्माण एवं अधोसंरचना विकास मंडल द्वारा 2200 वर्ग मीटर में नवनिर्मित विश्राम गृह के भूतल में एक स्विट रूम, एक बेडरूम, एक वेंटिंग एरिया, 24 सीटर मीटिंग हॉल, ड्राइंग रूम, 14 सीटर डायनिंग एरिया, किचन स्टोर व पीछे कोर्ट यार्ड का निर्माण कराया गया है. जबकि प्रथम तल में एक व्हीआईपी स्विट रूम सहित चार स्विट रूम बनाये गये हैं. भवन में लिफ्ट एवं अग्निशमक यंत्र का भी प्रावधान किया गया है.

Next Post

एनआईए ने तहुव्वर राणा की आवाज और लिखावट के नमूने लिये

Sat May 3 , 2025
नयी दिल्ली, 03 मई (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने 26/11 मुंबई आतंकवादी हमले के मास्टरमाइंड तहव्वुर राणा की आवाज और लिखावट के नमूने शनिवार को लिये। राणा को 10 अप्रैल को अमेरिका से प्रत्यर्पित कर भारत लाया गया था। राणा के वकील पीयूष सचदेव ने यहां कहा कि विशेष […]

You May Like