एमडी ड्रग्स मामले में फरार सह-आरोपी गिरफ्तार

इंदौर:एमडी ड्रग्स तस्करी के मामले में फरार चल रहे एक सह-आरोपी को क्राइम ब्रांच ने गिरफ्तार किया है. पहले गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर उसकी संलिप्तता सामने आई थी. पुलिस अब उससे ड्रग्स के स्रोत और तस्करी नेटवर्क के संबंध में पूछताछ कर रही है.क्राइम ब्रांच ने शिवालय मार्ग स्थित शांतिपथ चौराहे के पास चेकिंग के दौरान रिषभ चौहान उम्र 20 साल को 12.33 ग्राम एमडी ड्रग्स के साथ पकड़ा था. मामले में मयंक उर्फ कृष्णा रघुवंशी को भी गिरफ्तार किया था. आरोपियों के कब्जे से ड्रग्स के अलावा के-बॉक्स लिखा काले रंग का बैग और नारंगी रंग का ओप्पो मोबाइल फोन जब्त किया था.

जब्त मादक पदार्थ की अनुमानित कीमत करीब 1.20 लाख रुपए बताई गई थी. जांच के दौरान देवांश उर्फ देबू उम्र 21 साल, रहने वाला परदेशीपुरा, की संलिप्तता सामने आई, वह घटना के बाद से फरार था. क्राइम ब्रांच ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर तंत्र की मदद से तलाश कर घेराबंदी के बाद उसे गिरफ्तार कर लिया. उसकी संलिप्तता सामने आने पर मामले में एनडीपीएस एक्ट की धारा 29 जोड़ी गई है. आरोपी नौवीं तक पढ़ा है और सब्जी बेचने का काम करता है. पुलिस उससे ड्रग्स के मूल स्रोत और तस्करी नेटवर्क में जुड़े अन्य लोगों के बारे में पूछताछ कर रही है. डीसीपी राजेश त्रिपाठी ने बताया कि पूर्व में गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर फरार सह-आरोपी को गिरफ्तार किया है. ड्रग्स के स्रोत और तस्करी नेटवर्क से जुड़े अन्य लोगों की जानकारी जुटाने के लिए पूछताछ जारी है.

Next Post

भोपाल ब्रेकिंग न्यूज़: चौक बाजार में अतिक्रमण हटाने के दौरान हंगामा, अधिकारी से विवाद

Thu Oct 15 , 2026
भोपाल के लखेरापुरा चौक बाजार में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई के दौरान व्यापारियों और नगर निगम कर्मचारियों के बीच विवाद की स्थिति बन गई। अतिक्रमण अधिकारी महेश गौड़ के नेतृत्व में कार्रवाई की जा रही थी। इसी दौरान कुछ व्यापारियों ने विरोध करते हुए हंगामा शुरू कर दिया। बताया जा […]

You May Like

Play sound