नौयुग सुरंग में दुर्घटना में एसपीओ समेत 4 लोग घायल

श्रीनगर, (वार्ता) जम्मू श्रीनगर राजमार्ग पर नौयुग सुरंग के पास मंगलवार को एक सड़क दुर्घटना में एक विशेष पुलिस अधिकारी (एसपीओ) समेत चार लोग घायल हो गए। यह घटना तब हुई जब एक हेक्टर वाहन डिवाइडर से टकरा गया और नौयुग सुरंग पुलिस चौकी के पुलिस बंकर से जा टकराया। अधिकारियों ने यह जानकारी दी।

अधिकारियों के अनुसार घायलों में तीन नागरिक और नौयुग सुरंग पुलिस चौकी पर तैनात एसपीओ शौकत अहमद शामिल हैं। चारों घायलों को तुरंत इलाज के लिए काजीगुंड अस्पताल भेजा गया।

अन्य घायलों की पहचान मुश्ताक अहमद दलाल, उमर बशीर नजर, जाविद अहमद मीर के रूप में हुई है, जो सभी बुंगम, शोपियां के निवासी हैं।

 

Next Post

राशिफल-पंचांग : 02 अप्रैल 2025

Wed Apr 2 , 2025
पंचांग 02 अप्रैल 2025:- रा.मि. 12 संवत् 2082 चैत्र शुक्ल चतुर्थी बुधवासरे प्रात: 7/6 तदपुरि पंचमीं तिथौ रातअंत 4/55, कृतिका नक्षत्रे दिन 1/21, प्रीति योगे दिन 10/25, विष्टि करणे सू.उ. 5/51 सू.अ. 6/9, चन्द्रचार वृषभ, शु.रा. 2,4,5,8,9,12 अ.रा. 3,6,7,10,11,1 शुभांक- 4,6,0. ——————————————————- आज जिनका जन्म दिन है- बुधवार 02 अप्रैल […]

You May Like