अलग-अलग सडक़ हादसों में दो युवकों की मौत

रतलाम। जिले में गुरुवार शाम अलग-अलग स्थानों पर हुए सडक़ हादसों में दो लोगों की मौत हो गई। पहला हादसा शहर के लक्ष्मणपुरा चौराहे पर शाम 7.30 से 8 बजे के बीच हुआ, जबकि दूसरा हादसा केशरपुरा-सुखेड़ा मंडी के पास शाम 5.02 बजे हुआ। दोनों मामलों में हादसे में आई चोटों के कारण मौत होना बताया गया है। लक्ष्मणपुरा चौराहा: यहां हादसे में अरविंद उर्फ गोलू पिता मोतीलाल कोली (महावर), उम्र 30 वर्ष, निवासी गली नंबर 3 लक्ष्मणपुरा की मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार घटना के बाद हादसे में आई चोटों के कारण उसकी मौत हुई। सूचना पर औद्योगिक क्षेत्र थाना पुलिस ने रात 11.15 बजे मर्ग कायम किया। मामले की जांच उनि. सरदारसिंह परमार कर रहे हैं। पिपलोदा थाना क्षेत्र में मंडी के पास केशरपुरा सुखेड़ा में शाम 5.02 बजे हादसा हुआ। इसमें मांगीलाल भाटिया पिता नारायण भाटिया, उम्र 45 वर्ष, निवासी बाराखेड़ा की मौत हो गई। हादसे के बाद उसे जीएमसी रतलाम लाया गया, जहां चोटों के कारण उसकी मौत हुई। पिपलोदा पुलिस ने शाम 7.15 बजे मर्ग कायम किया। मामले की जांच उनि. राजू मखोड़ कर रहे हैं। दोनों मामलों में पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की है।

Next Post

कंजर डेरे की झाडिय़ों से चोरी की 4 मोटरसाइकिलें बरामद

Fri Aug 28 , 2026
जावरा। औद्योगिक क्षेत्र थाना जावरा पुलिस ने क्षेत्र में लगातार हो रही वाहन चोरी की वारदातों का पर्दाफाश करते हुए चोरी की गई कुल 4 मोटरसाइकिलें बरामद करने में सफलता हासिल की है। बरामद किए गए वाहनों की कुल कीमत करीब 2 लाख 85 हजार रुपये आंकी गई है। केरवासा […]

You May Like

मनोरंजन