डीएमएफ फंड को लेकर आप के नेता ने खोला मोर्चा

सिंगरौली । आप के प्रदेश सचिव राजेश सोनी ने मुख्यमंत्री के नाम एसडीएम सिंगरौली को ज्ञापन सौंपकर जिले के जिला खनिज प्रतिष्ठान फंड के उपयोग को लेकर गंभीर सवाल उठाए हैं।

ज्ञापन में आरोप लगाया गया है कि पिछले पांच वर्षों के दौरान जिले के हिस्से की लगभग 1000 करोड़ की राशि विभिन्न अन्य जिलों में स्थानांतरित की गई, जबकि डीएमएफ निधि का उपयोग खनन प्रभावित क्षेत्रों के विकास और जनकल्याण के लिए किया जाना चाहिए। ज्ञापन में कहा गया है कि सिंगरौली प्रदेश एवं देश के राजस्व में महत्वपूर्ण योगदान देने वाला खनन क्षेत्र है, जहां की जनता प्रदूषण, विस्थापन, सड़क दुर्घटनाओं एवं अन्य समस्याओं का सामना कर रही है। ऐसे में डीएमएफ निधि का प्राथमिक उपयोग स्थानीय स्तर पर पेयजल, स्वास्थ्य, शिक्षा, रोजगार एवं आधारभूत संरचना के विकास के लिए किया जाना आवश्यक है। वहीं आप ने चेतावनी दी है कि यदि 15 दिनों के भीतर मांगों पर सकारात्मक एवं लिखित कार्रवाई प्रारंभ नहीं की गई तो जिला मुख्यालय का घेराव किया जाएगा।

Next Post

ओबीसी आरक्षण: 15 जुलाई से डे-टू-डे होगी सुनवाई

Wed Jun 24 , 2026
जबलपुर। ओबीसी आरक्षण 27 प्रतिशत किये जाने के खिलाफ व पक्ष में दायर की गयी याचिकाओं पर हाईकोर्ट के द्वारा 15 जुलाई से डे-टू-डे सुनवाई की जायेगी। हाईकोर्ट जस्टिस आनंद पाठक तथा जस्टिस बीपी शर्मा की युगलपीठ ने मामलों की सुनवाई करते हुए उक्त आदेश जारी किये है। गौरतलब है […]

You May Like