सतना चित्रकूट मार्ग पर‌ बस पलटने से दर्जन भर यात्री घायल

सतना: सतना चित्रकूट मार्ग पर चार पहिया वाहन को बचाने की कोशिश में एक यात्री बस पलट गई। इसमें 12 यात्री घायल हो गए। गनीमत यह रही कि यात्रियों को सामान्य चोटें आईं।प्राप्त जानकारी के अनुसार दुर्घटना के बाद यात्रियों को खिड़की से बाहर निकाला गया। बताया गया कि सामने से आ रहे चार पहिया वाहन को बचाने की चक्कर में हादसा हुआ।

घायलों को कोठी सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में प्राथमिक उपचार के लिए भेजा गया है। हादसा सोमवार सुबह 11 बजे हुआ। बस सतना-चित्रकूट स्टेट हाईवे पर पोड़ी गांव के पास पलटी। बस बिरसिंहपुर से सतना की ओर जा रही थी।प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, सामने से आ रहे एक चार पहिया वाहन को बचाने की कोशिश में बस अनियंत्रित होकर पलट गई। सूचना मिलते ही कोठी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस और राहगीरों ने मिलकर बस में फंसे यात्रियों को खिड़कियों के रास्ते बाहर निकाला।

Next Post

स्टेशन पर ट्रेन से गिरकर यात्री घायल, जबलपुर रेफर

Tue Jul 1 , 2025
सतना: मैहर रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में ट्रैक पर गिर गया। हादसा शाम 5:30 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार दादर से वाराणसी जा रहे 45 वर्षीय प्यारे लाल कनौजिया पानी लेने के लिए ट्रेन से […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।