सतना: मैहर रेलवे स्टेशन पर सोमवार शाम एक यात्री चलती ट्रेन में चढ़ने की कोशिश में ट्रैक पर गिर गया। हादसा शाम 5:30 बजे के आसपास प्लेटफॉर्म नंबर एक पर हुआ।प्राप्त जानकारी के अनुसार दादर से वाराणसी जा रहे 45 वर्षीय प्यारे लाल कनौजिया पानी लेने के लिए ट्रेन से उतरे थे। इस दौरान ट्रेन चल दी। वे चलती ट्रेन में चढ़ने का प्रयास कर रहे थे। इसी दौरान उनका पैर फिसल गया और वे ट्रैक पर गिर गए।
जीआरपी और आरपीएफ पुलिस ने तुरंत कार्रवाई करते हुए घायल यात्री को एंबुलेंस की मदद से मैहर सिविल अस्पताल पहुंचाया। प्राथमिक उपचार के बाद उन्हें जबलपुर रेफर कर दिया गया। हादसे के समय प्यारे लाल के साथ उनका परिवार भी ट्रेन में मौजूद था।
