बांग्लादेश में कट्टरपंथियों ने जलाया हिंदू शिक्षक का घर

सिलहट में हिंदू शिक्षक के घर पर आगजनी समेत हालिया हत्याओं और हिरासत में मौतों ने बांग्लादेश में अल्पसंख्यकों की सुरक्षा पर गंभीर सवाल लगातार खड़े किए हैं।

बांग्लादेश में हिंदू अल्पसंख्यकों पर हो रहे हमलों का सिलसिला थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा घटना सिलहट जिले के गोवाइनघाट इलाके से सामने आई है, जहां एक हिंदू शिक्षक के घर को निशाना बनाकर आगजनी की गई। इस घटना ने एक बार फिर अल्पसंख्यक समुदाय की सुरक्षा को लेकर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं।

जानकारी के अनुसार, बहोर गांव में रहने वाले शिक्षक बिरेंद्र कुमार डे, जिन्हें स्थानीय लोग ‘झुनू सर’ के नाम से जानते हैं, के घर पर देर रात उपद्रवियों ने हमला किया। हमलावरों ने घर में आग लगा दी, जिससे घर में रखा सामान और अन्य संपत्ति जलकर पूरी तरह नष्ट हो गई। राहत की बात यह रही कि घटना के समय घर में मौजूद परिवार के सभी सदस्य समय रहते बाहर निकलने में सफल रहे और किसी की जान नहीं गई।

Next Post

फर्जी निवेश सलाह के नाम पर ठगी: फॉरेक्सपीडिया के दो संचालक गिरफ्तार

Fri Jan 16 , 2026
इंदौर: एमआईजी पुलिस ने फर्जी निवेश सलाह देने वाली फर्म फॉरेक्सपीडिया का पर्दाफाश करते हुए इसके संचालक शुभम अरोड़ा और मधुर अरोड़ा को गिरफ्तार किया है. आरोपी विजय नगर क्षेत्र स्थित प्रिंसेस बिजनेस स्काईपार्क के ऑफिस नंबर 213 से अवैध रूप से फर्म का संचालन कर रहे थे.पुलिस जांच में […]

You May Like