कृष्णा डेरी से मावा और पनीर जप्त

भोपाल।खाद्य सुरक्षा प्रशासन की टीम ने शनिवार को शहर के प्रमुख खाने-पीने की दुकानों पर कार्यवाही की. शहर के द्वारका नगर स्थित कृष्णा डेरी एंड स्वीट्स पर टीम ने छापा मारकर बड़ी मात्रा में मावा और पनीर जप्त किया. टीम को सूचना मिली थी कि फर्म में भारी मात्रा में मावा जमा किया गया. कार्रवाई के दौरान 1510 किलोग्राम मावा और लगभग 200 किलोग्राम पनीर संदेहास्पद पाए गए, जिन्हें तत्काल जप्त कर लिया गया. प्रारंभिक जानकारी के अनुसार यह मावा ग्वालियर एवं धौलपुर से लाया गया था. टीम ने मंगलवारा क्षेत्र में महेंद्र मावा भंडार से वितरण के लिए ले जाए जा रहे 149 किलोग्राम मावे को भी नमूना लेकर जप्त किया. सभी नमूनों को राज्य खाद्य परीक्षण प्रयोगशाला,भोपाल भेजा गया है. विभागीय अधिकारियों ने बताया कि प्रयोगशाला से जांच रिपोर्ट प्राप्त होने पर खाद्य सुरक्षा और मानक अधिनियम के अंतर्गत आगे की कार्यवाही की जाएगी. कलेक्टर भोपाल कौशलेंद्र विक्रम सिंह के निर्देश पर यह बड़ी कार्रवाई की गई.

Next Post

नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला कर की लूटपाट

Sat Oct 4 , 2025
भोपाल।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. शनिवार को घटना उस दौरान हुई जब युवक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर अपने घर लौट रहा था, तभी 2 नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला करते हुए […]

You May Like