कन्या गुरुकुल के शांत व संस्कारमय वातावरण से प्रभावित हुए सीएम डॉ यादव, योग अपनाने का किया आह्वान

भोपाल। मुख्यमंत्री डॉ मोहन यादव ने आज सोशल मीडिया मंच एक्स पर एक पोस्ट साझा करते हुए योग और भारतीय संस्कृति के महत्व को रेखांकित किया। उन्होंने अपने संदेश में कहा कि हरिद्वार स्थित कन्या गुरुकुल में संस्कार, साधना और आत्मबल से परिपूर्ण वातावरण ने उनके मन को अपार शांति प्रदान की।

सीएम डॉ यादव ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के नेतृत्व में योग के वैश्विक विस्तार का उल्लेख करते हुए कहा कि योग अब भारत की प्राचीन परंपरा से निकलकर विश्वव्यापी जन-आंदोलन का रूप ले चुका है। उन्होंने नागरिकों से आह्वान किया कि वे योग को अपनी दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाएं, ताकि स्वस्थ, संतुलित और ऊर्जावान जीवन की दिशा में आगे बढ़ा जा सके।

Next Post

दतिया अनुभाग के परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लागू

Thu Feb 5 , 2026
दतिया। दतिया अनुभाग के परीक्षा केंद्रों पर धारा 163 लगा दी गई है।बोर्ड परीक्षाओं को लेकर एसडीएम संतोष तिवारी ने आदेश जारी किया है। परीक्षा केंद्र के 100 मीटर परिधि में खड़े पाए जाने पर कार्यवाही होगी। बोर्ड परीक्षा शांतिपूर्ण ढंग से सम्पन्न कराए जाने की कवायद की जा रही […]

You May Like