नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर जानलेवा हमला कर की लूटपाट

भोपाल।शहर के कोतवाली थाना क्षेत्र में एक युवक पर जानलेवा हमला करते हुए बदमाशों ने लूट की घटना को अंजाम दिया. शनिवार को घटना उस दौरान हुई जब युवक दुर्गा प्रतिमा विसर्जन कर अपने घर लौट रहा था, तभी 2 नकाबपोश बदमाशों ने युवक पर चाकू से हमला करते हुए उसकी सोने की चेन और एक मोबाइल फोन छीन लिया. जख्मी हालत में पीड़ित थाने पहुंचा और मामले की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है. पुलिस जानकारी के अनुसार फरियादी 38 वर्षीय स्वधेश चौहान के साथ यह घटना हुई है. स्वधेन शनिवार की सुबह जब प्रतिमा विसर्जन के बाद लौट रहे थे. तब लोहा बाजार में नकाबपोश 2 बदमाशों ने उन्हें घेर लिया. बदमाशों ने उनके गले में दिखी 2 तोले की सोने की चेन उतरवा ली. इसके बाद बदमाशों ने युवक की जेब से उसका मोबाइल फोन भी निकलवा कर उसे अपने साथ ले गए. युवक पर चाकू से हमला होने से उसके शरीर पर जख्म भी हुए. पुलिस ने पीड़ित को चिकित्सीय सुविधा मुहैया कराते हुए आरोपियों को जल्द ही पकड़ने का आश्वासन दिया. जानकारी के अनुसार पीड़ित युवक रातीबड़ क्षेत्र के बरखेड़ी कला का रहने वाला है. वह छोटे तालाब में होने वाले दुर्गा प्रतिमा विसर्जन में शामिल होने के लिए पहुंचा था और घर लौटते समय उनके साथ बदमाशों ने लूट पाट की घटना को अंजाम दिया. आरोपी नकाबपोशों की फिलहाल पहचान नहीं हो सकी है. पुलिस सीसीटीव्ही फुटेज के आधार पर आरोपियों की खोजबीन में जुटी है.

Next Post

आष्टा पुलिस की मेहनत रंग लाई: चोरी का 35 लाख का डंपर 6 दिन बाद राजस्थान से बरामद, आरोपी फरार

Sat Oct 4 , 2025
आष्टा. पुलिस ने गत 27 सितंबर को चोरी गया डंपर 6 दिन की मेहनत के बाद एक हजार किमी का सफर तय कर 200 सीसीटीवी कैमरों की फुटेज देखने के बाद डंपर बरामद कर लिया है. वहीं आरोपी पुलिस को चकमा देकर फरार हो गए. जानकारी के अनुसार गत 27 […]

You May Like