सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन पर करें कार्रवाई: वृष्णि

बीकानेर, (वार्ता) राजस्थान में बीकानेर की जिला कलेक्टर नम्रता वृष्णि ने सीमावर्ती क्षेत्रों में अवैध खनन और क्षमता से अधिक भार परिवहन करने वाले वाहनों एवं अवैध वाहनों पर औचक कार्रवाई के परिवहन, पुलिस तथा खनन विभाग को निर्देश दिये हैं।

श्रीमती वृष्णि ने मंगलवार को यहां आंतरिक सुरक्षा एवं भारत-पाक सीमा सुरक्षार्थ गठित जिला स्तरीय समिति की बैठक में सीमावर्ती क्षेत्रों में संचालित ई-मित्र केन्द्रों के सघन निरीक्षण करने के सूचना प्रौद्योगिकी एवं संचार विभाग के अधिकारियों को निर्देश दिये। बैठक में उन्होंने सीमा क्षेत्र में स्थित कारखानों और ईंट-भट्टों पर काम करने वाले मजदूरों के सत्यापन के लिए भी संबंधित अधिकारियों को निर्देशित किया।

श्रीमती वृष्णि ने कहा कि जिला परिषद की ओर से सीमावर्ती क्षेत्रों में लगाए गए सीसीटीवी कैमरे अभय कमांड से जोड़े जाएं, जिससे प्रत्येक गतिविधि की निगरानी की जा सके। साथ ही उन्होंने सीमा क्षेत्र में टूटी सड़कों की मरम्मत को लेकर संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिये।

बैठक में सीमा सुरक्षा बल (बीएसएफ) के अधिकारियों ने बताया कि सीमावर्ती क्षेत्र में अवैध खनन सहित अन्य गतिविधियों पर भी पूरी निगरानी रखी जा रही है। जिला परिवहन अधिकारी ने बताया कि परिवहन विभाग की ओर से शोभासर और खारा में चौबीस घंटे की जांच चौकी लगाई जा चुकी है।

 

Next Post

भारत के साथ भागीदारी हमारे लिए बड़े महत्व की: लक्सन

Wed Mar 19 , 2025
नयी दिल्ली (वार्ता) न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने भारत के साथ अपने देश की भागीदारी को महत्वपूर्ण बताते हुए कहा है कि दोनों देशों को सहयोग के ऐसे क्षेत्रों की खोज करनी चाहिए जहां दोनों को वास्तविक लाभ हो रहा हो। भारत यात्रा पर आए श्री लक्सन राजधानी में […]

You May Like