भिंड नगरपालिका में 10 वार्डों की सीमाओं में हुआ परिवर्तन, नए वार्ड भी बने

भिंड: भिंड शहर में नगरपालिका ने करीब 15 दिन की कवायद के बाद नगर निगम क्षेत्र के वार्डों का सीमांकन और पुर्नगठन कर लिया है। यह सूची पहले ही तैयार हो गई थी, आज कलेक्टर किरोड़ीलाल मीना ने प्रस्ताव पर हस्ताक्षर कर दिए।हालांकि वार्डों के पुर्नगठन और सीमाओं के निर्धारण संबंधी विस्तृत जानकारी नगरपालिका के सूचना पटल पर रखी जाएगी। सूत्रों के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र के करीब 10 वार्डों की सीमाओं में परिवर्तन किया गया है।

वार्ड क्रमांक 11 की आबादी करीब 12 हजार है, इसलिए इसमें से तीन वार्ड निर्धारित किए जाएंगे। जबकि 24 एवं 25 की आबादी से पांच वार्ड बनाए जाने का प्रस्ताव है। वार्ड क्रमांक 14, 15, 16, 17 एवं 18 में भी बदलाव का प्रस्ताव है। वार्ड क्रमांक 16 एवं 17 को की कुछ आबादी आसपास के वार्डों में शामिल कर इन दोनों को मर्ज करने का प्रस्ताव है। इन प्रस्तावों को अमली जामा दावे-आपत्तियों का समय बीतने के बाद ही पहनाया जा सकेगा।
वर्तमान स्थिति में 5388 का प्रस्ताव
साल 2011 की आबादी में दशकीय वृद्धि अनुपात के हिसाब से नगरपालिका की वर्तमान आबादी 3.23 लाख से अधिक होनी चाहिए। इस आबादी का 60 वार्डों में विभाजन करने पर एक वार्ड की औसत आबादी पांच हजार 388 हो रही है। नए प्रस्ताव में एक वार्ड की अधिकतम आबादी पांच हजार 388 और न्यूनतम आबादी तीन हजार 982 के करीब रहने का अनुमान है।
शहर में 43 और ग्रामीण क्षेत्र में बनेंगे 17 वार्ड
नगर निगम की प्रस्तावित वार्ड संख्या में नगरपालिका क्षेत्र के वार्डों की संख्या 39 से बढकर 43 हो जाएगी। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की आबादी से 17 वार्ड बनाने का प्रस्ताव है। वर्ष 2011 की जनगणना के अनुसार नगरपालिका क्षेत्र की आबादी एक लाख 97 हजार 585 है। जबकि ग्रामीण क्षेत्र की आबादी 83458 है। इस प्रकार कुल जनसंख्या दो लाख 81 हजार 43 हो रही है। इस आबादी के हिसाब से प्रस्तावित 60 वार्डों की आबादी का एक वार्ड में औसत चार हजार 685 का हो रहा है।

Next Post

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुई अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास वल्लभाचार्य की कथा

Wed Dec 17 , 2025
ग्वालियर: शिव भक्त मंडल द्वारा अंतर्राष्ट्रीय कथा व्यास स्वामी वल्लभाचार्य महाराज की श्रीमद् भागवत कथा आज बुधवार से मदन मोहन मंदिर मुरार में प्रारंभ हुई। कथा स्थल मदन मोहन मंदिर से कथा से पूर्व सुबह भव्य कलश यात्रा निकाली गई, जो वापस मदन मोहन मंदिर में जाकर समाप्त हुई। कलश […]

You May Like

मनोरंजन