भोपाल: रोजमर्रा की भागदौड़ और तनाव भरी जिंदगी के बीच हंसी के कुछ पल तलाश रहे लोगों के लिए अच्छी खबर है। लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियन रवि गुप्ता अपने इंडिया टूर ‘कल की चिंता नहीं करता’ के तहत 26 जुलाई को भोपाल आ रहे हैं। उनका लाइव शो शहर के रविंद्र भवन में आयोजित किया जाएगा, जहां वे अपने खास ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर से दर्शकों का मनोरंजन करेंगे।
‘कल की चिंता नहीं करता’ शो में दिखेगा खास अंदाज
इस टूर के तहत रवि गुप्ता अपने चर्चित ऑब्जर्वेशनल ह्यूमर के साथ भोपाल के दर्शकों के सामने प्रस्तुति देंगे। उनकी सहज संवाद शैली, सटीक कॉमिक टाइमिंग और बिना बनावटीपन की प्रस्तुति उन्हें देश के लोकप्रिय स्टैंड-अप कॉमेडियंस में शामिल करती है। उनकी कॉमेडी युवाओं के साथ-साथ परिवारों के बीच भी काफी पसंद की जाती है।
बुक माय शो पर शुरू हुई टिकट बुकिंग
आयोजकों के अनुसार, शो की टिकटों की बुकिंग बुक माय शो पर शुरू हो चुकी है। सीमित सीटों को देखते हुए दर्शकों से समय रहते टिकट बुक कराने की अपील की गई है।
कार्यक्रम के मुख्य प्रायोजक मानसरोवर ग्लोबल यूनिवर्सिटी हैं, जबकि सेज ग्रुप और ओरिएंटल ग्रुप ऑफ इंस्टीट्यूट पावर्ड बाय पार्टनर हैं। शो का आर्टिस्ट मैनेजमेंट ओरियल एंटरटेनमेंट द्वारा किया जा रहा है।
