भोपाल: भोपाल स्थित भाजपा प्रदेश कार्यालय में प्रदेश प्रभारी बिप्लब कुमार देब, सह-प्रभारी रेखा वर्मा और प्रदेश संगठन महामंत्री चन्द्रशेखर की मौजूदगी में संगठन की अहम बैठक हुई।
बैठक में भाजपा के प्रदेश पदाधिकारी, संभाग प्रभारी और विभिन्न मोर्चों के प्रदेश अध्यक्ष शामिल हुए। इस दौरान पार्टी के संगठनात्मक विषयों और आगामी तैयारियों को लेकर चर्चा की गई।
बैठक में संगठन को और मजबूत करने, प्रदेश स्तर से लेकर जमीनी स्तर तक समन्वय बेहतर बनाने और पार्टी की गतिविधियों को प्रभावी तरीके से आगे बढ़ाने से जुड़े मुद्दों पर मंथन किया गया। नई टीम के साथ हुई इस बैठक को प्रदेश भाजपा की आगामी संगठनात्मक रणनीति की तैयारियों से जोड़कर देखा जा रहा है।
