बजाज फिनसर्व एएमसी ने पेश किया नया फंड, जोखिम-रिटर्न में संतुलन का दावा

नयी दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) बजाज फिनसर्व एएमसी ने मंगलवार को नये फंड बजाज फिनसर्व इक्विटी सेविंग्स की घोषणा की जो एक ओपन-एंडेड योजना है, जो इक्विटी, आर्बिट्राज और डेट में निवेश करेगी।

कंपनी ने एक प्रेस विज्ञप्ति में बताया कि उसका नया फंड ऑफर (एनएफओ) 28 जुलाई से शुरू होकर 11 अगस्त 2025 तक खुला रहेगा। यह योजना विशेष तौर पर उन निवेशकों को ध्यान में रखकर तैयार की गयी है जो बाजार की उतार-चढ़ाव के बीच संतुलन और स्थिरता की तलाश कर रहे हैं।

प्रेस विज्ञप्ति में कहा गया है कि ज्यादा रिटर्न देने वाले इक्विटी निवेश, कम जोखिम वाले आर्बिट्राज अवसर और नियमित आय देने वाले निश्चित आय वाले विकल्पों को शामिल किया गया है। इससे निवेशकों को लंबे समय में पूंजी में बढ़त के साथ स्थिर आय की संभावना मिलती है और पूरे पोर्टफोलियो में उतार-चढ़ाव भी कम रहता है।

बजाज फिनसर्व एएमसी के प्रबंध निदेशक गणेश मोहन ने कहा, “बजाज फिनसर्व इक्विटी सेविंग्स फंड निवेशकों को वित्तीय आत्मविश्वास और स्थिर संपत्ति सृजन का अवसर देता है। इसमें ग्रोथ पर फोकस करने वाले इक्विटी, स्थिर डेट और कम जोखिम वाले आर्बिट्राज को मिलाकर ऐसा पोर्टफोलियो बनाया गया है जो कम उतार-चढ़ाव के साथ निरंतर रिटर्न देने की क्षमता रखता है। कर लाभ के साथ यह फंड अनुशासित और स्थिर दीर्घावधि बचत विकास के लिए एक स्मार्ट समाधान बन जाता है।”

इस फंड में कोई लॉक-इन अवधि नहीं है। न्यूनतम निवेश राशि 500 रुपये रखी गई है, जबकि अतिरिक्त निवेश के लिए न्यूनतम राशि 100 रुपये तय की गई है।

यह योजना ‘ग्रोथ’ और ‘आईडीसीडब्ल्यू’ (इनकम डिस्ट्रीब्यूशन कम कैपिटल विदड्रॉवल) दोनों विकल्पों में उपलब्ध है।

 

Next Post

दो घंटे की बारिश ने खोली भाजपा सरकार के दावों की पोलः यादव

Tue Jul 29 , 2025
नयी दिल्ली, 29 जुलाई (वार्ता) दिल्ली प्रदेश कांग्रेस के अध्यक्ष देवेन्द्र यादव ने मंगलवार को कहा कि राजधानी में दो घंटे की बारिश ने भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) सरकार के विकसित दिल्ली के दावे की पोल खोल कर रख दी। श्री यादव ने यहां संवाददाताओं से बातचीत करते हुए कहा […]

You May Like