शिवपुरी के वरिष्ठ लेखक प्रमोद भार्गव को दिया जाएगा “विद्योतमा सम्मान”

शिवपुरी: शिवपुरी के वरिष्ठ लेखक एवं पत्रकार प्रमोद भार्गव को कहानी लेखन के क्षेत्र में “विद्योतमा सम्मान” से अलंकृत किया जाएगा। भार्गव को कहानी संग्रह “प्रमोद भार्गव की चुनिंदा कहानियां” पर यह पुरस्कार दिया जाएगा। नए साल में 11 जनवरी को यह सम्मान नासिक महाराष्ट्र की माहेश्वरी धर्मशाला में आयोजित होने वाले समारोह में दिया जाएगा।

प्रमोद भार्गव की विभिन्न प्रकाशन संस्थानों से अब तक 25 पुस्तकें छप चुकी हैं।भारत सरकार के राष्ट्रीय पुस्तक न्यास से भी उनकी दो पुस्तकें छपी हैं। उनके दशावतार और आर्यावर्त उपन्यास बहुत चर्चित हुए हैं। आर्यावर्त उपन्यास आज तक के यू ट्यूब चैनल साहित्य तक ने 2025 के 10 श्रेष्ठ उपन्यासों में शामिल किया है।यह चैनल इस उपन्यास पर दो बार चर्चा भी कर चुका है।दशावतार का अंग्रेजी अनुवाद भी प्रकाशित हो चुका है। उनकी पुरातन विज्ञान पुस्तक भी चर्चित पुस्तकों में दर्ज है

Next Post

दतिया में खेत में काम कर रहे किसान को गोली मारी

Thu Jan 8 , 2026
दतिया: जिले में अपराध थमने का नाम नहीं ले रहा है। ताजा मामला थाना बडोनी अंतर्गत ग्राम सिजोरा का है जहां जमीनी विवाद के चलते एक व्यक्ति को गोली मार दी गई। पीड़ित गुसाई अहिरवार अपने खेत पर काम कर रहे थे तभी कुछ लोग मौके पर पहुंचे और उन […]

You May Like