कैंडल मार्च निकाल कर वन रक्षक को दी श्रद्धांजलि 

सीहोर। रेंजर एसोसिएशन एवं वन एवं वन्यप्राणी संरक्षण कर्मचारी संघ के आह्वान पर कैंडल मार्च निकालकर मुरैना में रेत माफिया द्वारा ट्रैक्टर ट्राली से कुचले गए वनरक्षक हरकेश गुर्जर को श्रद्धांजलि दी गई. उक्त घटना की उच्च स्तरीय न्यायिक जांच कराए जाने एवं शहीद वनरक्षक को शहीद का दर्जा दिए जाने की मांग एवं शहीद के परिवारजनों को 1 करोड़ की आर्थिक मदद की मांग की गई है.श्रद्धांजलि अर्पित करने वालों में चेतन कुमार आर्य, जय सक्सेना,चंद्रसिंह भिलाला, विकास कालोसिया, मुकेश ठाकुर, संजय शर्मा, राजेंद्र दुबे, विष्णुदत्त मिश्रा, अर्जुन वर्मा, आशीष वर्मा, नारायण दत्त मिश्रा, आशीष अडमें, विजय कसौटिया, गजेंद्र सिंह शाक्य ,हसीन अहमद सिद्दीकी, श्रीराम कुमरे आदि वन अधिकारी व कर्मचारी उपस्थित थे.

Next Post

शादी में शामिल होने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या 

Sun Apr 12 , 2026
भोपाल। ऐशबाग थाना क्षेत्र में एक शादी कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे युवक की चाकू मारकर हत्या कर दी गई. युवक पर पर हमला करने वाले दो आरोपियों की तलाश में पुलिस जुटी है. जानकारी के मुताबिक 24 वर्षीय शाहवाज खान बरखेड़ी फाटक के पास रहता था. शुक्रवार की रात […]

You May Like