सोमालिया में सेना ने आईएस के कई आतंकवादियों को मार गिराया

मोगादिशु 02 अप्रैल (वार्ता) सोमालिया की सेना ने देश के पूर्वी भाग में आतंकवादी समूह इस्लामिक स्टेट (आईएस) (रूस में प्रतिबंधित) के कई ठिकानों पर हवाई हमले कर कई आतंकवादियों को मार गिराया है।

सोमाली मीडिया ने यह जानकारी दी है।

गारोवे समाचार पोर्टल ने सेना का हवाला देते हुए बताया कि मंगलवार को पंटलैंड के कैल मिस्काट पहाड़ों में आईएस के ठिकानों पर हवाई हमले किए गए।

उन्होंने बताया कि यह ऑपरेशन कथित तौर पर अमेरिकी सेना की सहायता से किया गया था।

Next Post

स्वीडन एम्ब्रेयर से सैन्य परिवहन विमान खरीदेगा-रक्षा मंत्रालय

Wed Apr 2 , 2025
स्टॉकहोम 02 अप्रैल (वार्ता) स्वीडन ब्राजील की विमान निर्माता कंपनी एम्ब्रेयर से चार सी-390 सैन्य परिवहन विमान खरीदेगा। स्वीडन के रक्षा मंत्रालय ने यह जानकारी दी है। मंत्रालय ने मंगलवार को एक बयान में कहा ‘स्वीडन चार नए सामरिक परिवहन विमानों की खरीद में अरबों डॉलर का निवेश कर रहा […]

You May Like