जन्मदिन पर केक काटने के बजाय शिक्षकों ने रोपे पौधे और कक्षाओं में लगवाए पंखे-फर्नीचर

सीहोर। शासकीय माध्यमिक शाला कौडिय़ाछीतू ने एक अनुकरणीय पहल की है. विद्यालय के प्रधानाध्यापक संजय सक्सेना के नेतृत्व में समस्त शिक्षक-शिक्षिकाओं ने जन्मदिन को केवल उत्सव नहीं, बल्कि समाज और प्रकृति के प्रति अपनी जिम्मेदारी निभाने का माध्यम बना दिया है. विद्यालय में प्रत्येक शिक्षक ने अपने जन्मदिवस पर पौधारोपण कर परिसर को हरा-भरा बना दिया है , अब पौधों ने वृक्ष का रूप ले लिया है. विद्यालय के सभी कक्षों में शिक्षकों ने अपने जन्मदिवस पर शाला के सभी कक्षों में पंखे भी लगाए गए हैं. जिससे भीषण गर्मी में भी छात्र-छात्राएं शीतल एवं अनुकूल वातावरण में अध्ययन किया जिससे उनकी पढ़ाई पर सकारात्मक प्रभाव पड़ा. साथ ही फर्नीचर भी लगावाए गए. इस अभियान में प्रधानाध्यापक संजय सक्सेना के साथ शैलेंद्र सिंह, देवेंद्र चौहान, देवकरण मालवीय, शशिकला पांडे, फूलवती सेन, माधुरी जोशी एवं शशिवाला नामदेव सहित शाला स्टाफ सहभागी हैं.

 

Next Post

15 गांवों के ग्रामीण मिलकर करेंगे माता की पहाड़ी को हरा भरा

Mon Jul 13 , 2026
सीहोर। पर्यावरण संतुलन के प्रति जन जगरूकता लाने और बड़ली माता पहाड़ी को हराभरा कर पर्यावरण संतुलन बनाने के लिए 23 जुलाई को 1111 पौधारोपण का महायज्ञ 15 ग्राम वासियों के सहयोग और समन्वय से सम्पन्न होगा. अखिल विश्व परिवार शांतिकुंज हरिद्वार के तत्वावधान मे 100 वर्षों से निरंतर प्रज्वलित […]

You May Like

Play sound