
इंदौर, 16 मार्च (वार्ता) सप्ताहांत खाद्य तेलों में भाव मजबूती लिए रहे। सोयाबीन रिफाइंड रुपए किलोग्राम महंगा बिका। तिलहनों में रिफाइनरी प्लांटों की लिवाली बताई गई।
सोमवार को मूंगफली तेल 1390 से 1400 रुपये प्रति 10 किलोग्राम खुला जो शनिवार को 1410 से 1420 रुपये पर रुका। हालांकि कारोबार के दौरान भाव ऊपर नीचे हुए। सोयाबीन रिफाइंड 1280 से 1285 रुपये पर खुलकर 1280 से 1285 रुपये बिका। पाम तेल 1415 से 1420 रुपये खुलकर 1420 से 1425 रुपये होकर थमा।
तिलहन जिन्सों में मांग से भाव लगभग बने रहे। सरसों, सोयाबीन में रिफाइनरी वालों की खरीदी सीमित रही। पशु आहार कपास्या खली में लिवाली से मजबूती दर्ज की गई। शुरूआत 1950 रुपये प्रति 60 किलोग्राम से हुई जो सप्ताहांत 2025 रुपये बिकी।
