चीन की दुर्लभ खनिजों के निर्यात की समीक्षा प्रक्रिया में तेजी

बीजिंग, 19 जून (वार्ता) वैश्विक आपूर्ति शृंखला की स्थिरता को अहम मानते हुये, चीन में दुर्लभ खनिजों के निर्यात लाइसेंस की प्रक्रिया में तेजी आई है। यह काम देश के कानूनों और नियमों के मुताबिक किया जा रहा है।
चीन ने कानूनी प्रकिया में कुछ निर्यात लाइसेंस आवेदनों को मंजूरी दी है और आगे भी ऐसे आवेदनों की समीक्षा और मंजूरी की प्रक्रिया को मजबूत किया जाएगा। वाणिज्य मंत्रालय के प्रवक्ता हे याडोंग ने गुरुवार को कहा कि चीन निर्यात नियंत्रण को लेकर संबंधित देशों के साथ संवाद बढ़ाने और नियमों के तहत व्यापार को प्रोत्साहित करने के लिए तैयार है।
दुर्लभ खनिजों की आपूर्ति सुरक्षा और भू-राजनीतिक तनावों के बीच चीन पर अंतरराष्ट्रीय नजर बढ़ी है। भारत और वियतनाम जैसे देशों में उत्पादन शुरू होने से चीन के बाजार प्रभावित हुये हैं। हाल के वर्षों में, ऐसे दुर्लभ खनिज चीन और पश्चिमी देशों के बीच तनाव का केंद्र बने हैं, क्योंकि चीन इस क्षेत्र पर 60 प्रतिशत तक का नियंत्रण रखता है और अन्य देश इसकी निर्भरता कम करना चाहते हैं।

Next Post

मोदी ने क्रोएशिया के प्रधानमंत्री प्लेंकोविच के साथ बातचीत की, राष्ट्रपति मिलनोविच से भी मिले

Thu Jun 19 , 2025
ज़ाग्रेब 18 जून (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने बुधवार को यहां अपने क्रोएशियाई समकक्ष आंद्रेज प्लेंकोविच के साथ सार्थक बातचीत की और दोनों नेताओं ने रक्षा और सुरक्षा, फार्मा, नवीकरणीय ऊर्जा और आईटी के क्षेत्रों में मिलकर काम करने पर सहमति जतायी। बाद में श्री मोदी ने राष्ट्रपति ज़ोरान मिलनोविच […]

You May Like