सतना और रीवा कलेक्टर के पास नहीं है प्रॉपर्टी

सतना:भारतीय प्रशासनिक सेवा के अफसरों ने अपनी संपत्ति का ब्यौरा डीओपीटी को दे दिया है। विगत दिवस पोर्टल पर सार्वजनिक हुए संपत्ति के ब्यौरे के अनुसार कलेक्टर सतना डॉ सतीश कुमार एस एवं कलेक्टर रीवा प्रतिभा पाल के पास कोई प्रॉपर्टी नहीं है। कलेक्टर मैहर रानी बाटड के पास 1.45 करोड़ की प्रॉपर्टी दो मकान के रूप में है, जो छिंदवाड़ा और भोपाल में हैं। सिंगरौली कलेक्टर चंद्रशेखर शुक्ला के पास 66 लख रुपए की प्रॉपर्टी है।

जिसमें छतरपुर में दो कृषि भूमि, महोबा में तीन मकान और भोपाल में एक फ्लैट शामिल है। मऊगंज कलेक्टर संजय कुमार जैन के पास 65 लाख रुपए की प्रॉपर्टी है। गिव प्रॉपर्टी जबलपुर छतरपुर और भोपाल में है। सीधी कलेक्टर स्वरोचित सोमवंशी ने अपनी प्रॉपर्टी की कीमत नहीं बताइ है। उन्होंने रायबरेली उत्तर प्रदेश में दो भूमिया होने का उल्लेख किया है।

Next Post

खरगे-राहुल ने समता दिवस पर जगजीवन राम को किया नमन

Sat Apr 5 , 2025
नयी दिल्ली, 05 अप्रैल (वार्ता) कांग्रेस अध्यक्ष मल्लिकार्जुन खरगे तथा पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने पूर्व उपप्रधानमंत्री और दिग्गज नेता रहे बाबू जगजीवन राम की 118वीं जयंती पर उनकी समाधि समता स्थल पर जाकर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर नमन किया। श्री खरगे तथा श्री गांधी ने समता स्थल पर जगजीवन […]

You May Like