न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री लक्सन ने शिंदे के साथ विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की

मुंबई, (वार्ता) न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री क्रिस्टोफर लक्सन ने बुधवार को महाराष्ट्र के उपमुख्यमंत्री एकनाथ शिंदे से मुलाकात की और उनसे मुंबई के बदलते स्वरूप और चल रहे विकास कार्यों के बारे में उत्सुकता से जानकारी ली।

राज्यपाल सी पी राधाकृष्णन ने बुधवार को राजभवन में न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री के सम्मान में अपराह्न भोज का आयोजन किया। इस अवसर पर श्री लक्सन ने श्री शिंदे के साथ विभिन्न विषयों पर चर्चा भी की। श्री शिंदे ने मुंबई को झुग्गी-झोपड़ी मुक्त बनाने और इस महानगर में आम लोगों को घर उपलब्ध कराने की योजनाओं के साथ ही देश के विकास इंजन मुंबई की आर्थिक क्षमता को बढ़ाने के लिए उठाए गए कदमों के बारे में भीजानकारी दी। इस दौरान न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री यह जानने के लिए भी उत्सुक थे कि मुख्य रूप से डीप क्लीन जैसे अभियानों के माध्यम से मुंबई के अंदरूनी हिस्सों को कैसे साफ किया जा रहा है। श्री शिंदे ने उन्हें बताया कि कैसे मुंबई में तटीय सड़क, अटल सेतु ने यातायात व्यवस्था में सुधार किया है और कैसे मेट्रो दैनिक यात्री यातायात में सुधार कर रही है। पर्यावरण का मुद्दा महत्वपूर्ण है और न्यूजीलैंड के प्रधानमंत्री ने इस संबंध में किए जा रहे उपायों के बारे में भी गंभीरता से जानकारी ली। दोनों ने स्वास्थ्य की दृष्टि से योग का प्रसार कैसे किया जाए जैसे विषयों पर भी चर्चा की। इस अवसर पर श्री लक्सन के साथ आए उच्च स्तरीय प्रतिनिधिमंडल ने भी हरित ऊर्जा, खेल, शिक्षा, कृषि प्रौद्योगिकी, मत्स्य पालन समेत विभिन्न विषयों पर चर्चा में भाग लिया।

Next Post

आतंकवादियों की घुसपैठ: एनआईए ने जम्मू में कई स्थानों पर तलाशी ली

Thu Mar 20 , 2025
जम्मू, (वार्ता) राष्ट्रीय जांच एजेंसी (एनआईए) ने बुधवार को लश्कर-ए-तैयबा और जैश-ए-मोहम्मद के आतंकवादियों की घुसपैठ के सिलसिले में जम्मू में कई जगहों पर तलाशी ली। आधिकारिक प्रवक्ता ने यहां बताया कि सीमा पार से भारतीय क्षेत्र में सक्रिय आतंकवादियों की घुसपैठ की सूचना के आधार पर एनआईए ने जम्मू […]

You May Like

मनोरंजन

एस. एस.राजामौली ने महेश बाबू की फिल्म वाराणसी के लिए हैदराबाद में बनाया आलीशान सेट मुंबई, 25 मार्च (वार्ता) फिल्मकार एस. एस. राजामौली ने अपनी आने वाली फिल्म ‘वाराणसी’ के लिए हैदराबाद में आलीशान सेट बनाया है। फिल्म वाराणसी में महेश बाबू, प्रियंका चोपड़ा जोनस और पृथ्वीराज सुकुमारन मुख्य भूमिकाओं में हैं।अभी इस फिल्म का प्रोडक्शन चल रहा है और यह हैदराबाद में लगाए गए शानदार सेटों के लिए खूब सुर्खियां बटोर रही है, जहाँ बड़े पैमाने पर वाराणसी की झलक को फिर से बनाया गया है। प्रतिष्ठित मंदिरों और आलीशान महलों के डिजाइन से लेकर बारीक से बारीक बनावट तक, ये सेट वाराणसी से इतने मिलते-जुलते हैं कि कोई भी यह महसूस किए बिना नहीं रह सकता कि वे साक्षात उसी पवित्र शहर के बीचों-बीच खड़े हैं। घाटों, मंदिरों और वहाँ के माहौल को इतनी बारीकी से डिजाइन किया गया है कि वाराणसी की रूह को पूरी तरह से उसमें उतारा जा सके, जिससे ये सेट एकदम असली नजर आ रहे हैं। चर्चा को और बढ़ाते हुए, ‘वाराणसी’ से महेश बाबू का ‘रुद्र’ के रूप में दमदार लुक, पृथ्वीराज सुकुमारन का ‘कुंभा’ के रूप में इंटेंस पहला लुक और प्रियंका चोपड़ा जोनस का ‘मंदाकिनी’ के रूप में रौबदार अवतार पहले ही सामने आ चुका है, जिसने सोशल मीडिया पर तहलका मचा दिया है और पूरे देश में एक्साइटमेंट भर दी है। इन शानदार झलकियों ने उम्मीदें बहुत बढ़ा दी हैं, और अब दर्शकों का इंतज़ार सातवें आसमान पर है क्योंकि हर कोई इस भव्य सिनेमाई अनुभव का बेसब्री से इंतज़ार कर रहा है, जो सात अप्रैल, 2027 को बड़े पर्दे पर एक ग्रैंड रिलीज के लिए तैयार है।