
जबलपुर। शहर में सावन के अंतिम सोमवार पर शहर के अलग-अलग क्षेत्रों से बड़ी संख्या में पारंपरिक धार्मिक यात्राएं निकाली जा रही थीं। इसी दौरान मिलौनीगंज क्षेत्र में आश्रम खेरमाई मंदिर की तरफ जाने वाले रास्ते को लेकर आयोजकों के बीच रूट संबंधी भ्रम उत्पन्न हो गया। सूचना मिलते ही सीएसपी अखिलेश गौर के नेतृत्व में पुलिस और प्रशासनिक अधिकारी तुरंत मौके पर पहुंच गए। अधिकारियों ने यात्रा निकाल रहे लोगों से सीधी बातचीत की और स्थिति को पूरी तरह स्पष्ट कर दिया। प्रशासनिक समझाइश के बाद सभी जत्थे अपने तयशुदा पारंपरिक मार्ग से आगे बढ़ गए, जिससे शांति व्यवस्था पूरी तरह बनी रही।शहर भर में पर्व के दौरान सुरक्षा के कड़े प्रबंध किए गए थे ताकि श्रद्धालुओं को कोई असुविधा न हो।
