प्रताडि़त कर पत्नी को पीटा, घर से निकाला

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत आजादनगर में पति ने प्रताडि़त करते हुए पत्नी की पिटाई कर दी और घर से निकाल दिया। रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दी।

पुलिस के मुताबिक नगमा बानो 39 वर्ष निवासी आजादनगर मोहरिया ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उसके माता पिता का देहांत हो गया है, उसका मायका व ससुराल आजादनगर में ही है उसका विवाह मोहम्मद कय्यूम निवासी आजाद नगर मोहरिया के साथ 22 अप्रैल 2009 में मुस्लिम रीति रिवाज से हुआ था जिससे उसकी 16 वर्ष की बेटी, 14 वर्ष का बेटा है पति कय्यूम अंसारी उसके साथ घरेलू छोटी छोटी बातों को लेकर विवाद कर मारपीट कर प्रताडि़त करता है। गत दिवस पति ने उसके साथ हाथ मुक्कों से मारपीट कर पीठ चेहरा में चोट पहुंचा दी और उसे घर से निकालते हुये रिपोर्ट करने पर जान से मारने की धमकी दिया।

Next Post

जहर का सेवन करने से युवक की मौत

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बरौदा में जहर का सेवन करने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कविता कुम्हार 22 वर्ष निवासी बरौदा ने सूचना दी कि सिलाई का काम करती है। दोपहर 12 बजे उसका बड़ा भाई […]

You May Like

मनोरंजन