जहर का सेवन करने से युवक की मौत

जबलपुर। पनागर थाना अंतर्गत बरौदा में जहर का सेवन करने से युवक की मौत हो गई। पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक कविता कुम्हार 22 वर्ष निवासी बरौदा ने सूचना दी कि सिलाई का काम करती है। दोपहर 12 बजे उसका बड़ा भाई अजय कुम्हार 24 वर्ष घर के बाजू में फ्रेश होने गया था, घर की छत से देखी उसका भाई अजय कुम्हार अर्ध बेहोशी की हालत में पड़ा था,छत से उतरकर भाई से पूछा जो बताये कि चक्कर आ रहे है।

भाई को घर के अंदर लिटाकर गांव के डाक्टर को दिखाये जो मेडिकल ले जाने के लिये बोले भाई को उपचार के लिए मेडिकल कॉलेज लेकर गये जहां डॉक्टर ने चैक कर उसके भाई को मृत घोषित कर दिया उसके भाई की मौत अज्ञात वस्तु का सेवन करने से हुयी है।

Next Post

शूटरों की तलाश में नागपुर पहुंची पुलिस, संभावित ठिकानों पर छापेमारी

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया में चार सितम्बर की रात हुई मूर्तिकार की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में पुलिस की टीम नागपुर पहुंच गई है। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश तेज कर रही गई। […]

You May Like

मनोरंजन