शूटरों की तलाश में नागपुर पहुंची पुलिस, संभावित ठिकानों पर छापेमारी

जबलपुर। हनुमानताल थाना अंतर्गत भानतलैया में चार सितम्बर की रात हुई मूर्तिकार की हत्या करने वाले शूटरों की तलाश में पुलिस की टीम नागपुर पहुंच गई है। साथ ही संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है। इसके साथ ही अन्य फरार आरोपियों की भी तलाश तेज कर रही गई। जबकि रिमांड पर लिए गए मददगार से पूछताछ की जा रही है।

विदित हो कि बड़ी खेरमाई हनुमानताल निवासी मनेाज उर्फ बाबा सोनकर 50 वर्ष का मथुरा सेठ की बाड़ी में मूर्ति बनाने का काम करता था। चार सितम्बर की रात लगभग 11-30 बजे वह मूर्ति बना रहा था तभी वहां पर गाड़ी में रोहित मराठा एवं चिन्टू उर्फ भरत यादव पहुंचे थे। चिन्टू उर्फ भरत यादव ने रोहित से कहा कि आज बाबा को जान से खत्म कर दो तो रोहित ने अपने पास से पिस्टल निकालकर मनोज उर्फ बाबा सोनकर पर फायर कर दिया था। गोली बाबा के गर्दन में पीछे तरफ लगी थी। जिससे उसकी मौत हो गई थी। पुलिस की जांच में यह बात सामने आई कि मृतक मनोज के बेटों ने 31 जुलाई, 2021 को रोहित मराठा के भाई बिट्टू की चाकू से हमला कर हत्या कर दी थी। इस मामले में दोनों आजीवन कारावास की सजा भुगत रहे है।

वारदात के बाद से आरोपितों अनिकेत एवं छोटू से शुभम मराठा रंजिश रखने लगा था। भाई की मौत का बदला उसने अनिकेत एवं छोटू के पिता की हत्या करके लेने का ठाना था। मृतक  की बहन सीनू राव ने भी पति सुब्बा राव के साथ मनोज की हत्या की योजना बनाई थी। सीसीटीव्ही फुटेज से पुलिस अहम क्लू मिले थे। पुलिस ने बाबा टोला निवासी सुमित चौधरी को ग्वारीघाट से दबोचा था। जिसने पूरी रैकी की थी। शूटरों को सूचना दी थी। पकड़े जाने के बाद उसने बिट्टू की बहन का नाम उगला था। जिसके बाद पुलिस ने उसे भी गिरफ्तार कर न्यायालय के समक्ष पेश किया जहां से उसे जेल भेज दिया गया है जबकि मद्दगार सुमित को रिमांड पर लेकर पूछताछ कर रही है। इसके अलावा अन्य फरार आरोपियों की तलाश में संभावित ठिकानों पर छापेमारी की जा रही है।

Next Post

दुर्घटनाग्रस्त आईसर में भरे थे गौवंश, एफआईआर दर्ज 

Sat Sep 12 , 2026
जबलपुर। बरगी पुलिस ने दुर्घटनाग्रस्त आईसर में ठूस-ठूस कर भरे गौवंश पकड़े है। साथ ही प्रकरण दर्ज कर मामले की जांच पड़ताल शुरू कर दी है। पुलिस के मुताबिक ग्राम परासिया के पास घेराबंदी दी गई जहां आईसर वाहन क्रमांक सीजी 04 पी जी 7751 रोड किनारे जंगल के पास […]

You May Like