
भोपाल। शुक्रवार को प्रसिद्ध गायक जुबिन नौटियाल ने मध्यप्रदेश के मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव से सौजन्य भेंट की। मुलाकात के दौरान विभिन्न सामाजिक और सांस्कृतिक विषयों पर सौहार्दपूर्ण चर्चा हुई। बताया गया कि मुख्यमंत्री ने जुबिन नौटियाल के संगीत और युवा पीढ़ी को प्रेरित करने वाले उनके कार्यों की सराहना की।
यह मुलाकात सकारात्मक और सौहार्दपूर्ण माहौल में हुई, जिसमें आगे किसी संभावित सांस्कृतिक कार्यक्रम या सहयोग पर भी विचार-विमर्श हुआ।
