नकाबपोश बदमाशों ने जियो के टेक्नीशियन पर किया चाकू से हमला

जबलपुर। मदन महल थानान्तर्गत गंगासागर रोड पर जियो कंपनी के टेक्नीशियन मनजीत सिंह यादव को रोककर नकाबपोश बदमाशों ने रुपयों की मांग की। मनजीत सिंह द्वारा मना करने पर चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में मनजीतसिंह के दोनों पैर में गंभीर चोटें आई। इसके बाद भी मनजीतसिंह भागकर एक मंदिर में चला गया, जिसपर हमलावर धमकी देते हुए भाग निकले।

पुलिस के अनुसार मनजीत सिंह यादव उम्र 31 वर्ष निवासी ग्राम पिहुली ताजपुर डेरमा थाना करीमदीनपुर जिला गाजीपुर उत्तरप्रदेश जबलपुर के शुक्ला नगर रानीपुर किराए के मकान में रहकर जियो कम्पनी में टेक्नीशियन का काम करता है। बीती रात मनजीतसिंह नाइट ड्यूटी खत्म होने के कारण रात 11 बजे के लगभग घर जाने के लिए निकला। जब वह गंगासागर आईस फैक्ट्री के सामने से गुजर रहा था। इस दौरान बिना नम्बर की स्कूटी से तीन नकाबपोश बदमाश आए और रोककर रुपयों की मांग करने लगे। मनजीतसिंह ने रुपए देने से मना किया तो तीनों ने मारपीट करते हुए पैरों में चाकुओं से हमला कर दिया। हमला होते ही मनजीत सिंह शोर मचाते हुए शनि मंदिर के पास पहुंच गया। शोर सुनकर आसपास के लोग घरों से बाहर आ गए, जिन्हे देख तीनों नकाबपोश धमकी देते हुए भाग निकले। घायल मनजीत किसी तरह थाना पहुंचा ओर पुलिस को घटनाक्रम की जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने घायल मनजीत सिंह को उपचार के लिए शासकीय अस्पताल पहुंचाकर हमलावरों के खिलाफ अपराध पंजीबद्ध कर तलाश शुरु कर दी है।

Next Post

भारतीय एजेन्सियों ने इस वर्ष 51 कुख्यात अपराधियों को निर्वासित कराने में सफलता हासिल की

Mon Aug 24 , 2026
नयी दिल्ली 24 अगस्त (वार्ता) भारतीय सुरक्षा एजेन्सियों ने लुधियाना के विफल ग्रेनेड हमले के आरोपी तीन भारतीय गैंगस्टरों को मलेशिया से निर्वासित कराने में सफलता हासिल कर उन्हें गिरफ्तार किया है। भारतीय एजेन्सियों ने इस वर्ष अब तक 51 कुख्यात अपराधियों को निर्वासित कराने में कामयाबी हासिल की है। […]

You May Like