सतना: कलेक्टर रानी बाटड ने मैहर में निर्माण कार्यों की समीक्षा करते हुए अधिकारियों को समय सीमा और गुणवत्ता का पालन सुनिश्चित करने के निर्देश दिए। बैठक में लोक निर्माण, ग्रामीण यांत्रिकी, नर्मदा घाटी विकास और पीएम ग्राम सड़क योजना से संबंधित प्रगति की जानकारी दी गई।
बरगी परियोजना के तहत नहर निर्माण कार्य दिसंबर 2025 तक पूर्ण होना है, हालांकि भूमि विवाद के कारण समय बढ़ाया जा सकता है। विद्यालय भवन की खराब गुणवत्ता पर कलेक्टर ने नाराजगी जताई। मिनी स्मार्ट सिटी व नगर पालिका के 254 कार्यों की समीक्षा की गई। रामनगर सीएमओ के अनुपस्थित रहने पर नोटिस जारी करने के निर्देश दिए गए।
