बड़ी उपलब्धि: सतना ननि को मिलेगा मप्र का वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार

सतना: सतना ने रचा इतिहास! मध्य प्रदेश शासन ने ‘मध्य प्रदेश वार्षिक पर्यावरण पुरस्कार वर्ष 2023-24’ के लिए नगर पालिक निगम श्रेणी में सतना नगर पालिक निगम का चयन किया है। यह हमारे शहर के लिए अत्यंत गौरवपूर्ण और ऐतिहासिक क्षण है। इस प्रतिष्ठित सम्मान को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव 5 जून 2025 को भोपाल में आयोजित एक भव्य समारोह में प्रदान करेंगे।
क्यों मिला रहा है यह सम्मान?
यह पुरस्कार केवल एक ट्रॉफी नहीं, बल्कि पर्यावरण संरक्षण और जन कल्याण के प्रति सतना नगर पालिक निगम की अटूट प्रतिबद्धता का प्रमाण है। इस सम्मान के चयन में तालाब निर्माण, व्यापक वृक्षारोपण अभियान और अन्य लोक कल्याणकारी व विकासोन्मुखी कार्यों को मुख्य पैमाना बनाया गया।मध्य प्रदेश प्रदूषण नियंत्रण बोर्ड जैसी शीर्षस्थ संस्थाओं और उच्चाधिकारियों की टीम ने निर्माण कार्यों का गहराई से परीक्षण किया।

गहन जांच-पड़ताल और जमीनी रिपोर्ट के आधार पर सतना नगर पालिक निगम ने यह उपलब्धि हासिल की है। यह पुरस्कार सतना के हर नागरिक के लिए गर्व का विषय है, क्योंकि यह हमारे सामूहिक प्रयासों और पर्यावरण के प्रति जागरूकता को दर्शाता है।

Next Post

पलासिया से व्हाइट चर्च चौराहा तक हटा अतिक्रमण

Thu May 29 , 2025
इंदौर: नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा पलासिया चौराहा से व्हाइट चर्च चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त लता अग्रवाल, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे एवं निगम प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.कार्रवाई में नगर निगम कि टीम द्वारा […]

You May Like