इंदौर: नगर पालिक निगम इंदौर द्वारा पलासिया चौराहा से व्हाइट चर्च चौराहा एवं आसपास के क्षेत्र में अतिक्रमण हटाने की कार्रवाई की गई. कार्रवाई के दौरान अपर आयुक्त लता अग्रवाल, रिमूवल विभाग के बबलू कल्याणे एवं निगम प्रशासन के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित थे.कार्रवाई में नगर निगम कि टीम द्वारा सड़क किनारे 2 एवं 4 व्हीलर वाहन खड़े कर पर किए गए.
अतिक्रमण पर कार्रवाई करते हुए नगर निगम की रिमूवल टीम द्वारा 8 ट्रक सामान जब्त कर आवश्यक कार्रवाई की गई. सड़क किनारे फुटपाथ पर एवं रोड पर वाहन पार्क करने पर वाहन जब्त किए गए, जिसमें 4 ट्रक में 65 टू व्हीलर वाहन, क्रेन के माध्यम से फोर व्हीलर वाहन एवं 4 ट्रक सामग्री जप्त की गई. इसके अलावा, निगम प्रशासन की टीम द्वारा दुकानदारों को सख्त चेतावनी दी गई कि भविष्य में किसी भी प्रकार का अतिक्रमण पाया जाता है तो कड़ी कार्रवाई की जाएगी.
