चकलेश्वर धाम गुप्तेश्वर पर श्रीमद् भागवत कथा कल से, कई साधु संत शामिल होंगे

ग्वालियर। चकलेश्वर धाम एवं जय मां काली कामाख्या धाम गोल पहाड़िया के तत्वाधान में श्रीमद्भागवत कथा एवं महाशिवार्चन का आध्यात्मिक आयोजन 8 फरवरी रविवार से प्रारंभ होगा। उक्त जानकारी कार्यक्रम के संयोजक डॉक्टर केशव पांडे, सहसंयोजक आकाश मिश्रा एवं कामाख्या धाम के संत अनिल शंकर नंद गिरी महाराज ने दी। उन्होंने जानकारी देते हुए बताया कि 8 फरवरी को सुबह 10 बजे 301 महिलाएं पीले वस्त्रों में सिर पर कलश लेकर गोल पहाड़िया पुलिस चौकी से चकलेश्वर धाम पहुंचेंगी। प्रतिदिन प्रात 9 बजे से दोपहर 2 बजे तक महाशिवर्चन किया जाएगा तथा दोपहर 1 बजे से प्रसिद्ध भागवत आचार्य रवि तिवारी अपने मुखारविंद से श्रोताओं को भागवत कथा का रसपान करायेंगे। कथा प्रसंग पर आधारित सुंदर एवं मनोहारी झांकियां का भी भव्य आयोजन किया जाएगा जिनके माध्यम से भगवान श्री कृष्ण एवं भगवान शिव से जुड़े दिव्य प्रसंग का सजीव प्रदर्शन किया जाएगा।

Next Post

यूजीसी एक्ट लागू करने और 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर सड़कों पर उतरा पिछड़ा वर्ग

Sat Feb 7 , 2026
ग्वालियर। यूजीसी एक्ट 2026 को लागू करने और 27 प्रतिशत आरक्षण की मांग को लेकर पिछड़ा वर्ग सडक़ों पर उतर आया है। आंदोलित हुए इस वर्ग ने इन मांगों को लेकर तहसीलदार को राष्ट्रपति के नाम ज्ञापन सौंपा है। भितरवार नगर के दाऊ धाम प्रांगण में पिछड़ा वर्ग के सैकड़ों […]

You May Like