मासूम से दुष्कर्म करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार, हटा थाना क्षेत्र में हुई थी घटना

हटा/दमोह. जिले के हटा थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दुष्कर्म करने वाले दोनों आरोपियों को पुलिस ने गुरुवार को गिरफ्तार कर लिया है.बुधवार रात पीड़ित ने परिजनों के साथ हटा थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई.पुलिस ने आरोपियों पर मामला दर्ज कर उनकी तलाश शुरू कर दी थी. हटा थाना प्रभारी सुधीर बेगी ने बताया कि थाना क्षेत्र अंतर्गत 11 वर्षीय नाबालिक के साथ दो युवकों द्वारा दुष्कर्म किया गया था. घटना मंगलवार रात घटित हुई थी बुधवार रात बाद पीड़िता परिजनों के साथ थाने पहुंची और शिकायत के आधार पर पुलिस ने दो आरोपियों दानिश पिता गुड्डू कुरैशी 20 और वारिक पिता खालिक 18 पर पास्को व दुष्कर्म की धारा में मामला दर्ज किया था. टीआई बेगी ने बताया की मासूम के पड़ोस में रहने वाले एक आरोपी के द्वारा उसे छत पर बुलाया गया. इसके बाद उसका दोस्त भी छत पर पहुंचा और उन्होंने उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया. तभी पीड़िता के पिता छत पर पहुंचे तो बच्ची ने पिता को घटना की पूरी जानकारी दी. आरोपी घटना के बाद भाग गए थे जिन्हें तलाश कर गुरुवार दोपहर गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया है. वहीं इस मामले पीड़िता के बयान दर्ज करने वाली महिला थाना प्रभारी प्रीति पांडे ने बताया कि आरोपियों ने इसके पहले भी मासूम के साथ 10, 12 दिन पहले दुष्कर्म किया था.मासूम बिल्कुल अबोध बालिका है और वह सीधी साधी है. उसने घटना की जानकारी परिजनों को नहीं दी.इसी का फायदा उठाते हुए आरोपियों ने मंगलवार को फिर उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया और जान से मारने की धमकी दी. जिसके बाद पीड़िता ने अपने परिजनों को पूरी घटना से अवगत कराया और परिजनों ने थाने पहुंचकर मामले में शिकायत दर्ज कराई.

Next Post

सिर्फ डिग्री नहीं, दिशा देना जरूरी: आनंदीबेन पटेल

Thu Apr 30 , 2026
बरेली, 30 अप्रैल (वार्ता) उत्तर प्रदेश राज्यपाल आनंदीबेन पटेल ने विश्वविद्यालयों और शिक्षकों को कड़ी जिम्मेदारी निभाने का संदेश दिया। उन्होंने स्पष्ट कहा कि केवल बड़े-बड़े विश्वविद्यालय बनाना पर्याप्त नहीं है, बल्कि युवाओं को सही दिशा देना, हुनर सिखाना और आत्मनिर्भर बनाना ही असली शिक्षा है। गलत संगत से बचाने […]

You May Like