30 क्विंटल उडद व मूंग की कट्टियां ले गए चोर

जबलपुर: पनागर थाना अंर्गत मकनवारा में अज्ञात चोर 30 क्विंटल उडद व मूंग की कट्टियां चुराकर ले गए।पुलिस केमुताबिक भगवानदास पटेल निवासी ग्राम मकनवारा ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह कृषि कार्य करता है। खेत घर से करीब 500 मीटर की दूरी पर है।

खेत में मूंग एवं उडद की फसल बोई थी जिससे करीबन 45 क्विंटल उडद एवं मूंग की फसल हुई थी। अज्ञात चोर खेत में बने मकान में रखी 30 क्विंटल उडद व मूंग की कट्टियां चोरी कर ले गया है । चोरी गये माल की कीमत करीब 95000 रूपये होगी।

Next Post

इस साल के अंत तक पहला स्वदेशी सेमीकंडक्टर चिप बाजार में आ जायेगा: मोदी

Fri Aug 15 , 2025
नयी दिल्ली, 15 अगस्त (वार्ता) प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने शुक्रवार को आत्मनिर्भरता और प्रौद्योगिकी के महत्व को रेखांकित करते हुये कहा कि इस साल के अंत तक पहला ‘मेड इन इंडिया’ सेमीकंडक्टर चिप बाजार में आ जायेगा। देश के 79वें स्वतंत्रता दिवस के मौके पर लाल किले की प्राचीर से […]

You May Like