नक्सलियों ने किया आईईडी ब्लास्ट, जवान बाल-बाल बचे

बीजापुर, 23 मार्च (वार्ता) छत्तीसगढ़ के बीजापुर जिले के भोपालपट्टनम नेशनल हाईवे-63 पर नक्सलियों ने सुरक्षाबलों को निशाना बनाते हुए आईईडी विस्फोट किया लेकिन इस हादसे में सुरक्षाबल के जवान ना सिर्फ बाल-बाल बचे बल्कि उनकी मुस्तैदी से एक बड़ा हादसा भी टल गया।

यह घटना गोरला-दुधेड़ा के बीच स्थित गोरला नाले के पास हुई। विस्फोट के बाद नक्सलियों ने जवानों पर फायरिंग भी की, हालांकि सुरक्षाबलों की मुस्तैदी से बड़ा हादसा टल गया। जानकारी के अनुसार, यह आईईडी ब्लास्ट कमांड सिस्टम से किया गया था। विस्फोट से सड़क पर लगभग पांच फीट गहरा गड्ढा हो गया। घटना के दौरान सुरक्षाबलों का पिकअप वाहन आगे निकल चुका था, जिससे जवान बड़ी हानि से बच गए। विस्फोट के प्रभाव से निकले पत्थरों और मलबे के कारण एक जवान घायल हो गया,जिनका उपचार भोपालपटनम के अस्पताल में जारी है। विस्फोट के बाद सुरक्षाबलों ने तुरंत मोर्चा संभालते हुए पूरे क्षेत्र में सर्च ऑपरेशन शुरू कर दिया।

मद्देड थाना क्षेत्र में हुई इस घटना के बाद जवानों ने सतर्कता बढ़ा दी है। लगातार सुरक्षा बलों के द्वारा नक्सलियों को टारगेट कर एनकाउंटर किए जाने को लेकर नक्सली बौखला गए हैं जिसे लेकर वे जवानों पर लगातार हमला करने की साजिश रच रहे हैं। इससे सुरक्षाबलों की चुनौतियां भी बढ़ रही हैं।

पुलिस और अर्धसैनिक बल लगातार नक्सल प्रभावित क्षेत्रों में अभियान चला रहे हैं ताकि इलाके में शांति एवं सुरक्षा बहाल की जा सके।

Next Post

चुनाव बाद तेजस्वी के ही नेतृत्व में बनेगी सरकार : लालू

Sun Mar 23 , 2025
मोतिहारी, 23 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी,कोई माई का लाल तेजस्वी की सरकार बनने से नहीं रोक सकता है। राजद अध्यक्ष श्री यादव ने […]

You May Like

Play sound