चुनाव बाद तेजस्वी के ही नेतृत्व में बनेगी सरकार : लालू

मोतिहारी, 23 मार्च (वार्ता) राष्ट्रीय जनता दल (राजद) के राष्ट्रीय अध्यक्ष लालू प्रसाद यादव ने दावा किया कि बिहार विधानसभा चुनाव के बाद श्री तेजस्वी प्रसाद यादव के नेतृत्व में ही सरकार बनेगी,कोई माई का लाल तेजस्वी की सरकार बनने से नहीं रोक सकता है।

राजद अध्यक्ष श्री यादव ने पूर्वी चंपारण में कोटवा प्रखंड के जसौली जमुनिया में आयोजित पूर्व विधायक स्व. यमुना यादव की पुण्यतिथि कार्यक्रम में रविवार को राजद विधायक मनोज यादव के निमंत्रण पर में शामिल होने के लिए आए थे। उन्होंने स्व. यमुना यादव की प्रतिमा पर माल्यार्पण कर श्रद्धांजलि दी।

इससे पूर्व श्री यादव ने अपने संक्षिप्त सम्बोधन में तेजस्वी यादव के नेतृत्व में सरकार बनाने का आह्वान करते हुए तेजस्वी के भाई-बहन योजना की तारीफ की। उन्होंने कहा, “तेजस्वी यादव की माई-बहन योजना बहुत अच्छी योजना है। इस योजना के संबंध में गांव-गांव तक लोगों को बताना है।” उन्होंने कल्याणपुर से राजद विधायक मनोज कुमार यादव के पिता स्व. यमुना यादव के कार्यकाल को याद किया और उन्हें महान समाजवादी नेता बताया।

Next Post

ट्रेन से कटे युवक की मौत 

Sun Mar 23 , 2025
जबलपुर। घमापुर थाना अंतर्गत सतपुला ब्रिज के नीचे ट्रैक पर एक युवक की ट्रेन से कटकर मौत हो गई। मृतक ने आत्महत्या की है या वह किसी हादसे का शिकार हुआ इसका फिलहाल पता नहीं चल सका है। पुलिस के मुताबिक रेल्वे ट्रैकमैन अतुल ठाकुर 34 वर्ष निवासी बम्बा देवी […]

You May Like