मुंबई, (वार्ता) दक्षिण भारतीय फिल्मों के सुपरस्टार नागार्जुन ने फिल्म धुरंधर: द रिवेंज की तारीफ की है।
रणवीर सिंह की फिल्म ‘धुरंधर: द रिवेंज’ 19 मार्च को रिलीज हुयी है। इस फिल्म ने दर्शकों और सेलेब्रिटीज का दिल जीत लिया है।नागार्जुन ने भी इस फिल्म की तारीफ की है।
नागार्जुन ने हाल ही में ‘धुरंधर: द रिवेंज’ देखी। उन्होंने सोशल मीडिया पर लिखा, “मैंने अविश्वसनीय फिल्म धुरंधर : द रिवेंज देखी !!! क्या सफर था! इसने मेरा दिमाग हिला दिया और मैं इसके बारे में सोचते हुए खुद को रोक नहीं पा रहा. यह उन फिल्मों में से एक है जो इंस्पायर करती हैं और फिल्म बनाने के तरीके को बदल देती हैं!! दिल से बधाई इस प्रेरक निर्देशक आदित्य धर को और पूरी तकनीकी टीम को, जिसमें कैमरा, म्यूजिक, साउंड डिजाइन, एक्शन, आर्ट शामिल हैं… सभी कलाकारों को भी बड़ा सलाम, आप सभी शानदार थे।”
