सतना :नाबालिग लडक़ी को अकेला देख आरोपी उसके घर में घुस गया और छेड़छाड़ करले लगा. इतना ही नहीं बल्कि लडक़ी द्वारा विरोध किए जाने पर उसे जान से मारने की धमकी देते हुए आरोपी वहां से भाग निकला. पीडि़ता की शिकायत पर कार्रवाई करते हुए पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया.जिले के कोठी थाना प्रभारी संतोष तिवारी से प्राप्त जानकारी के अनुसार रविवार की शाम नाबालिग लडक़ी अपने घर में अकेली थी.
जिसे देखते हुए ग्राम इटमा निवासी विक्रम सिंह पिता दिनेश उम्र 24 वर्ष घर में घुस गया. युवक ने घर में घुसने के बाद लडक़ी के साथ छेड़छाड़ शुरु कर दी. जिसे देखते हुए लडक़ी ने विरोध जताया. लडक़ी के विरोध को देखते हुए युवक ने उसे चुप रहने के लिए जान से मारने की धमकी देनी शुरु कर दी. लेकिन इसके बावजूद भी जब लडक़ी का विरोध जारी रहा तो युवक उसे धमकाते हुए वहां से चला गया. कुछ समय बाद परिजन जब वापस घर लौटे तो लडक़ी द्वारा घटना की जानकारी दी गई. जिसे देखते हुए लडक़ी परिजनों के साथ थाने पहुंची और घटना की शिकायत की. पुलिस द्वारा प्रकरण दर्ज करते हुए आरोपी की तलाश शुरु की गई. कुछ देर बाद ही आरोपी को गिरफ्तार कर सलाखों के पीछे पहुंचा दिया गया.
