दुष्कर्म के आरोप में रिश्ते का जीजा गिरफ्तार 

सतना: रिश्ते के जीजा ने शादी का झांसा देते हुए साली को झांसे में ले लिया और उसके साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। घटना की शिकायत मिलने पर पुलिस ने कार्रवाई करते हुए आरोपी को सलाखों के पीछे पहुंचा दिया। थाना प्रभारी नागौद अशोक पाण्डेय से प्राप्त जानकारी के अनुसार बुधवार को पीडिताने थाने पहुंचकर रिपोर्ट लेख कराई। जिसके अनुसार उसकी जान पहचान के रिस्ते का जीजा अवधराज लोधी निवासी उजनेही से थी।

उससे फोन में बातें होती थी। बुधवार को बस स्टैड नागौद में अवधराज मिला और कहा कि जरूरी बातें करनी है। इसी दौरान शादी का प्रलोभन देकर वह अपने साथ रहिकवारा लेकर चला गया। जहां पर रात में युवती के साथ दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया। पीडिता की रिपोर्ट पर प्रकरण दर्ज कर आरोपी अवधराज उर्फ छोटू लोधी को 24 घंटे के अन्दर गिरफ्तार कर लिया गया । न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने पर आरोपी को उप जेल नागौद भेज दिया गया।

Next Post

रावतपुरा धाम में सात दिवसीय भागवत कथा शुरू

Fri Mar 20 , 2026
भिंड: रावतपुरा धाम में सात दिवसीय भागवत कथा शुरू हो गई है। इस अवसर पर कथाव्यास बोले कि भागवत श्रवण का मौका करोड़ों पुण्यों से मिलता है। कलश सिर पर लेकर पहुंचे रावतपुरा धाम प्रमुख पं. रविशंकर महाराज ने सभी को आशीर्वाद दिया। रावतपुरा धाम में नवरात्रि के उपलक्ष्य में […]

You May Like