मेले की तैयारियों ने गति पकड़ी, दुकानें लगाने के लिये काम शुरू

ग्वालियर: श्रीमंत माधवराव सिंधिया ग्वालियर व्यापार मेला की तैयारियों ने गति पकड़ ली है। 94 दुकानदारों ने मेला प्राधिकरण से अपनी दुकानों का आधिपत्य प्राप्त किया गया। साथ ही मेले के सामान्य सेक्टर व इलेक्ट्रोनिक सेक्टर में दुकानें एवं झूला सेक्टर में झूले लगने का काम शुरू हो गया है। साथ ही स्वच्छता परिसरों का संधारण एवं पेयजल व्यवस्था के लिये नलकूप खनन का कार्य पूर्ण हो चुका है।

मेला प्राधिकरण द्वारा नगर निगम के सहयोग से मेला परिसर में साफ-सफाई का काम भी तेजी से कराया जा रहा है।संभाग आयुक्त मनोज खत्री ने ऑनलाइन प्रक्रिया के तहत जिन दुकानदारों को मेले में दुकानें आवंटित हुई हैं, उन सभी से जल्द से जल्द आधिपत्य लेकर अपनी दुकानें सजाने की अपील की है। ज्ञात हो ग्वालियर व्यापार मेले में ऑनलाइन प्रक्रिया से आवंटित 1960 दुकानों में से 1753 दुकानों के आवंटन आदेश जारी कर दिए गए हैं।

साथ ही शाम तक 94 दुकानदारों को उनकी दुकानों का आधिपत्य दिया जा चुका है। मेला सचिव सुनील त्रिपाठी ने बताया कि मेला परिसर की रिक्त दुकानों के आवंटन के लिये जल्द ही पोर्टल पर दुकानों की जानकारी उपलब्ध हो जायेगी। खाली दुकानों को लेने के इच्छुक दुकानदार पेनकार्ड, स्वयं का फोटो एवं निवास का प्रमाण ऑनलाइन पोर्टल पर आवेदन करने के लिये तैयार रखें।

Next Post

पुलिस विभाग से सेवानिवृत्त अधिकारी व कर्मियों को एसएसपी ने दी विदाई

Mon Dec 1 , 2025
ग्वालियर: सेवानिवृत्ति उपरांत स्वयं को सामाजिक कार्यों में व्यस्त रखे, जिससे अभी तक रही व्यस्तता की दिनचर्या से बाहर निकलने में मदद मिलेगी। सेवानिवृत्ति के बाद पुलिसकर्मी समाजसेवा से जुड़े, जिससे अपने नौकरीकाल में किये गये कार्यों का अनुभव वह दूसरों से साझा कर उन्हें लाभ दिला सकें। यह बात […]

You May Like